चेहरे पर झुर्रियां नहीं चमक दिखेगी, आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

चेहरे पर झुर्रियां नहीं चमक दिखेगी, आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

सेहतराग टीम

आज के समय में सभी लोग स्मार्ट और खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह का उपाय करते हैं। कई लोग पार्लर जाते हैं तो कई लोग दिन भर में कई बार अपना मुंह फेसवॉस या साबुन से धुलते हैं। उसके बावजूद भी हमेशा के लिए उनका चेहरा खूबसूरत नहीं दिखता है। वहीं कई लोगों में समय से पहले ही झुर्रियां भी आ जाती है। उसको हटाने के लिए लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट लाते हैं औऱ मुंह में लगाते हैं। लेकिन उसका फायदा नहीं होता है। ऐसे में क्या करें ये बड़ा सवाल है। तो आइए जानते हैं कि क्या करने से झुर्रियां गायब होंगी।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

हमारे चेहरे की झुर्रियों को कम करने में हमारी मदद एलोवेरा कर सकता है। आजकल जितनी भी क्रीम या अन्य तरह के प्रोडक्ट्स आ रहे हैं, उनमें से कई में एलोवेरा का इस्तेमाल होता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से हमारा चेहरा काफी सुंदर बनता है और झुर्रियों को दूर करने में भी इससे मदद मिलती है। आपको इसके लिए करना ये है कि एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच भीगी हुई चने की दाल का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और थोड़ी देर बाद इसे पानी से धो लें। इससे आपको काफी मदद मिल सकती है।

हम केले को बड़े चाव से खाते हैं। केला हमारे दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है, और साथ ही इसमें जरूरी मात्रा में पोटेशियम, कैल्शिमय, फाइबर और विटामिन-सी भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं केले के इस्तेमाल से हमारे चेहरे को भी लाभ मिल सकता है? अगर नहीं तो आपको करना ये है कि पहले तो केले का पेस्ट तैयार कर लेना है, और इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाना है। लगभग दस मिनट तक लगाए रखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।

जब हमारे शरीर में कोई दाग या फिर किसी जले या फिर किसी चोट का निशान होता है, तो उस जगह पर नारियल का तेल लगाने की सलाह दी जाती है। इसी तरह हमारे चेहरे पर आनी वाली झुर्रियों को भी दूर करने में नारियल का तेल हमारी मदद कर सकता है। इसका फायदा लेने के लिए रात को सोने से पहले आपको अपने चेहरे पर नारियल के तेल से मालिश करनी है। नियमित रूप से ऐसा करने से झुर्रियों की समस्या तो दूर होने में मदद मिलती ही है, साथ ही चेहरे पर चमक भी बनी रहती है।

अंडा भी हमारे चेहरे से झुर्रियों को दूर करने में काफी कारगर माना जाता है। अंडे के पीले भाग को अलग करके इसके सफेद वाले भाग को रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। दस से पंद्रह मिनट तक रहने के बाद पानी से चेहरे को धो लें। इसके अलावा खीरा और टमाटर भी आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले खीरे के रस में टमाटर का रस मिलाकर इसे फ्रिज में जमा लें। इसके बाद इस जमे हुए यानी आइसक्यूब को चेहरे पर झुर्रियों वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें-

एसिडिटी होने पर तुरंत राहत दिलाएंगे ये घरेलू तरीके, पेट की जलन से भी मिलेगा आराम

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।